- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ब्राम्हण बालकों का यज्ञोपवीत...
ब्राम्हण बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार छह मई को

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा तहसील शाहनगर के तत्वाधान में दिनांक 06 मई 2022 दिन-शुक्रवार को प्राचीन धार्मिक स्थल गंगा झिरिया धाम बिसानी में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में एक सौ आठ ब्राम्हण बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार एवं ब्राम्हण समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। बताया गया है कि प्रात: 08 बजे से 12 बजे तक यज्ञोपवीत संस्कार होगा। तदोपरांत 01 बजे 02 बजे तक भोजन, प्रसाद भंडारा तथा दोपहर 02 बजे 03 बजे तक विप्र सभा का आयोजन किया जायेगा। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष रामगोपाल तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद परोहा, तहसील शाहनगर अध्यक्ष शालिग्राम गौतम, कार्यवाहक अध्यक्ष योगेन्द्र चौबे आदि द्वारा आयोजन में सभी विप्र बंधुओं से परिवार के साथ उपस्थित होकर शामिल होने की अपील की गई है।
Created On :   5 May 2022 5:55 PM IST