- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- अचानक श्वान आ गया सामने, पलट गया...
अचानक श्वान आ गया सामने, पलट गया ऑटो

डिजिटल डेस्क, मारेगांव (यवतमाल). तेज रफ्तार दौड़ रहे ऑटो के सामने अचानक श्वान आ जाने से चालक का नियंत्रण छूट जाने से ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में 12 महिला मजदूर घायल हो गईं। घायलों में से अधिकांश की हालत गंभीर होने से उन्हंे यवतमाल जिला अस्पताल भेजा गया। यह दुर्घटना सोमवार की सुबह 10 बजे खडकी फाटे के पास हुई। घायलों में पार्वती रामभाऊ आत्राम (27), शकुली भुतू टेकाम (20), अर्चना पैकू आत्राम (17), संगीता भीमा आत्राम (17), मंगला रामेश्वर टेकाम (27), राजाबाई नागो टेकाम (25), तानेबाई भीमा आत्राम (60), रवीना शालिक टेकाम (22), कांता पैकू टेकाम (40), ज्योति सुनील आत्राम (29), अर्चना राजू टेकाम (25) और राजू टेकाम (42) का समावेश है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह शिवनाला की महिला मजदूर खेत में काम करने के लिए जा रही थीं। यह महिलाएं अॉटो नंबर एमएच 29 एएम 0343 से गोंधनी स्थित खेत में कृषि कार्य करने जा रहीं थीं। ऑटो तेज रफ्तार दौड़ रहा था कि खडकी फाटे के पास अचानक एक श्वान दौड़ता आया, उसे बचाने के चक्कर में चालक का ऑटो से नियंत्रण छूट गया। इस कारण अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया। इसमें 12 महिलाएं घायल हो गईं। यह सभी खेतों में मजदूरी करने के लिए शिवनाला से जा रहे थे। इसमें से अधिकांश महिलाएं गंभीर घायल होने से उन्हंे यवतमाल जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच मारेगांव पुलिस कर रही है।
तीन सीटर ऑटो में सवार थे 12 लोग
गौरतलब है कि यह ऑटो तीन सीटर बताया जा रहा है। इस ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री भरे गए थे। ऑटो में 12 सवारी ठूंस-ठूंस कर बिठाई गई थीं। दुर्घटना का एक कारण यह भी बताया जा रहा है। सवारी ज्यादा भरी होने और ऑटो के तेज रफ्तार से दौड़ने के कारण चालक का संतुलन वाहन से बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
Created On :   27 Dec 2022 7:55 PM IST