- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- श्री चित्रगुप्त मंदिर में...
श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा चौथे दिवस धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शहर के श्री चित्रगुप्त मन्दिर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक श्रीकान्त जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म राक्षसों का संघार करने के लिए हुआ था। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की सामूहिक जय-जयकार के बीच पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ उनका जन्म मनाया। कार्यक्रम स्थल को विभिन्न प्रकार के रंगों के गुब्बारों से सजाया गया और बधाई गीतों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा। चौथे दिन की कथा में कथा व्यास श्रीकान्त जी महाराज ने कहा कि संकल्प लेकर जो कार्य किया जाता है। उसको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं का आव्हान किया कि वह श्रवण की गई कथा से संबंधित बिंदुओं को कथा स्थल पर ही न छोडकर अपने जीवन में उनको स्थान दिलाए। क्षत्रिय का जन्म भारत भूमि की पावन धरा पर इसीलिए होता है वह देशए धर्मए संत, सनातन और पितरो के साथ ही माताओं और बहिनों की रक्षा कर सके। कार्यक्रम की सफलता में आयोजक परिवार के.के. श्रीवास्तव, मनोज खरे, अमिताभ श्रीवास्तव सहितसभी सदस्यों के साथ ही देवेन्द्र यादव, रामाधार यादव, धर्मेन्द्र नामदेव, अभिषेक खरे का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   14 Aug 2022 3:07 PM IST