- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र: सैनिटाइजर-हैंडवॉश बनाने...
महाराष्ट्र: सैनिटाइजर-हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में आज (सोमवार) एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक सैनिटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा दोपहर करीब 11:30 बजे हुआ। जब धमाका हुआ तब फैक्ट्री के अंदर 66 कर्मचारी मौजूद थे।
पुलिस अधिकारी के अनुसार पालघर के तारापुरा में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को धमाका हुआ। यह फैक्ट्री सैनिटाइजर और हैंडवॉश के लिए कच्चा माल बना रही है। फैक्ट्री में दोपहर 11. 30 बजे अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई पहुंची और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स को गंभीर अवस्था
में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल धमाके की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के चलते सैनिटाइजर और हैंडवॉश की डिमांड काफी बढ़ गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक अब तक 1985 मामले सामने आ चुके हैं।
Created On :   13 April 2020 3:00 PM IST