- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मानवता के सच्चे हितैषी थे संत गाडगे...
मानवता के सच्चे हितैषी थे संत गाडगे महाराज

डिजिटल डेस्क,देवेन्द्रनगर । मानवता के सच्चे हितैषी सामाजिक समरसता के लिये द्योतक संत गाडगे महाराज की १४६वीं जयंती देवेन्द्रनगर तहसील के ग्राम फुलवारी में मनाई गई। भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय बागरी के संयोजन में आयोजित किये गये जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल मंत्री वीरेन्द्र कुमार रजक सहित दिलीप कुमार, सचिन रजक, प्रमोद कुमार, गोविन्द, लालू प्रसाद रजक, देवेन्द्र, विनोद, एम.एल. विश्वकर्मा, शिव प्रताप, राम बहादुर बागरी, प्रेम गौड़, पंकज दहायत, राम बहोरी विश्वकर्मा, लवकुश कोरी, रमाकान्त चौधरी, शिवकान्त बागरी, ऋतुराज बागरी, मनु बागरी, सुभाष बागरी तथा पार्टी संगठन के अन्य पदाधिकारीगण शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष विजय बागरी द्वारा की गई। जयंती कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धाजली दी गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा पिछडा़ वर्ग के उपाध्यक्ष एम.एल. विश्वकर्मा द्वारा संत गाडगे के जीवन परिचय की जानकारी दी गई तथा उनके सामाजिक आध्यात्मिक जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि वीरेन्द्र रजक द्वारा बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई जा रही है। संत गाडगे महाराज का जीवन हम सबके लिये प्रेरणा देने वाला है।
Created On :   24 Feb 2022 11:23 AM IST