संस्कारधानी अमूल्य है, इसे आगे बढ़ाने का समय आ गया

Sanskardhani is priceless, the time has come to take it forward
संस्कारधानी अमूल्य है, इसे आगे बढ़ाने का समय आ गया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सर्किट हाउस में रखे विचार संस्कारधानी अमूल्य है, इसे आगे बढ़ाने का समय आ गया

डिजिटल डेस्क जबलपुर। जबलपुर अति प्राचीन शहर है, इसकी एक बेहद शानदार सांस्कृतिक धरोहर है इसलिए यह शहर अमूल्य है। अब समय आ गया है िक इसका विकास तेजी से िकया जाए। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह शहर को बुलन्दी पर ले जाने का होगा। इंदौर ने यदि स्वच्छता में नाम कमाया तो उसमें वहाँ के नागरिकों का योगदान है। कुछ ऐसा ही संस्कारधानी के लोग भी कर सकते हैं। इंदौर समिट में जो निवेश आया वह केवल वहीं के िलए नहीं, बल्कि हर शहरों को निवेश का लाभ िमलेगा। जबलपुर में रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में जल्द ही बड़े कार्य होंगे।
उपरोक्त विचार मुख्यमंत्री शिवराज िसंह चौहान ने बुधवार को सर्किट हाउस में शहर के हर वर्ग के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यक्त िकए। उन्होंने कहा िक हम सब मिलकर विकास का एक साझा रोडमैप बनाएं और उस पर कार्य करें। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद आमजनों से लेकर विशिष्टजनों ने भी अपने सुझाव दिए।
इन्होंने दिए सुझाव-
डॉ. सुनील मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के िलए पूरे शहर को सजाया जा रहा है। राजा सराफ ने कहा कि शहर के मध्यक्षेत्र का ऐतिहासिक बाजार यातायात की समस्या के कारण दम तोड़ रहा है। व्यापारी पलायन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने के िनर्देश िदए। डीआर जैसवानी ने कहा िक उद्योग जगत के लिए कोई बड़ी घोषणा की जानी चाहिए। अखिल मिश्रा ने कहा िक छोटे व्यापारियों के कल्याण के लिए कोष बनाया जाना चाहिए। डॉ. अमिता सक्सेना ने कहा िक हर माह महिलाओं की बीमारियों की जागरूकता के िलए अभियान चलाया जाना चाहिए। हिमांशु खरे ने कहा िक प्रदेश की पहली हर्बल मंडी यहां बनाई जानी चाहिए। पाटन के अभिषेक सिंह ने कहा िक मटर के परिवहन के िलए इस सीजन में विशेष ट्रेन चलाई जानी चाहिए।
शहर की जमीनें बिक रहीं, विकास भी यहीं का हो-
सौरभ बड़ेरिया ने कहा िक जबलपुर में जो सरकारी जमीनें बेची जा रही हैं उनका पैसा यहीं रहना चाहिए यह वादा होना चाहिए, न कि राशि भोपाल चली जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा िक यहाँ से यदि एक रुपए जाएगा तो वहाँ से सवा रुपए ही वापस आएगा यह वादा है।
उपचार की जरूरत वाले बच्चों की पहचान हो-
डॉ. कौल ने कहा िक हमने कुछ स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के जरिए इतना ट्रेंड कर दिया है िक वे उन बच्चों की पहचान कर सकते हैं जिन्हें उपचार की जरूरत होती है। ऐसा ही बाकी के स्कूलों में भी िकया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा िक डॉ. कौल इस उम्र में भी इतने सक्रिय हैं, आपका अभिनंदन है और सुझाव पर अमल होगा।
कोई अनुमति की जरूरत नहीं-
एक सवाल के जवाब में श्री चौहान ने कहा िक आपके पास जमीन है तो उद्योग शुरू करिए, कोई अनुमति की जरूरत नहीं है। बस उद्योग का संचालन नियमों के तहत िकया जाना चाहिए।
ये थे उपस्थित-
आयोजन में प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, संजय यादव, संतोष बरकड़े, डॉ. जितेन्द्र जामदार, विनोद गोंटिया, आशीष दुबे, अंचल सोनकर, कैलाश गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुमास्ता आदि उपस्थित थे।

Created On :   18 Jan 2023 11:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story