- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- औरंगाबाद
- /
- छत्रपति संभाजीनगर - अहिल्यानगर नए...
Chhatrapati Sambhaji Nagar News: छत्रपति संभाजीनगर - अहिल्यानगर नए रेल मार्ग के सर्वे को मिली मान्यता

- सांसद डॉ. भागवत कराड़ ने दी जानकारी
- संभाजीनगर - अहिल्यानगर नए रेल मार्ग के सर्वे को मिली मान्यता
Chhatrapati Sambhaji Nagar News. छत्रपति संभाजीनगर से अहिल्यानगर नए रेल मार्ग का सर्वे करने मान्यता मिली है। एक महीने में इस कार्य का डीपीआर तैयार करने की जानकारी सांसद डॉ. भागवत कराड़ ने संवाददाता सम्मेलन में दी। दक्षिण मध्य रेल से किए जा रहे विभिन्न कार्याें की समीक्षा करने डॉ. कराड़ ने अधिकारियों संग लंबी बैठक की। बैठक के बाद डॉ. कराड़ ने संवाददाताओं को विस्तार से जानकारी दी। छत्रपति संभाजीनगर से अहिल्यानगर यह नया रेल मार्ग करने गत कई दिनों से प्रयास किया जा रहा था। कराड़ ने यह प्रश्न कई बार उठाया है। समीक्षा बैठक में मध्य रेल के अभियंता राज नारायण ने विस्तार से जानकारी दी। नए मार्ग के लिए तीन सर्वे किए गए, इसमें से तीसरा सर्वे अंतिम किया गया।
85 किलोमीटर रेल मार्ग के लिए होगा 3,238 करोड़ का कार्य
छत्रपति संभाजीनगर से अहिल्यानगर 85 किलोमीटर अंतर के नए रेल मार्ग के लिए 3,238 करोड़ का कार्य होगा। इसके लिए 640 हेक्टेयर याने अनुमानित 1583.47 एकड जमीन का अधिगृहण किया जाएगा। इस मार्ग में छत्रपति संभाजीनगर, शरणापुर, अंबेगाव, येसगांव, गंगापुर, देवगड, नेवासा, उस्थल दुमला, शनि शिंगणापुर, और वांभोरी आदि रेलवे स्टेशन होने का सर्वे किया गया। लेकिन इसमें रांजणगांव शामिल करने के निर्देश कराड़ ने दिए। इस कारण रांजणगांव स्टेशन शामिल कर उसका डीपीआर 15 मई तक अंतिम किया जाएगा। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद प्लानिंग ग्रुप की बैठक होने पर मंजूरी मिलेंगी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा। बैठक में दमरे के विभागीय प्रबंधक प्रदीप कामले, गतिशक्ति योजना के अभियंता जी.सी. निमजे, सिकंदराबाद के अभियंता हेमंत भगोरिया, प्रकाश प्रजापत उपस्थित थे।
पिटलाइन 18 बोगी की करेंगे
छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन में 16 बोगी की पिटलाइन तैयार की जा रही है। यह रेलवे लाइन बढ़ाकर 18 बोगी की करने को मनमाड़ की दिशा में रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की रेल जगह से 70 घरों का अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। अतिक्रमण धारकों को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है।
Created On :   20 April 2025 2:26 PM IST