रो-हाउस के लिए बलि- बिल्डर ने जेसीबी से उखाड़ दिए 150 पेड़

Sacrifice for row house - builder uprooted 150 trees from JCB
रो-हाउस के लिए बलि- बिल्डर ने जेसीबी से उखाड़ दिए 150 पेड़
नागपुर रो-हाउस के लिए बलि- बिल्डर ने जेसीबी से उखाड़ दिए 150 पेड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नारा श्मशान घाट के पास 4-5 एकड़ जमीन पर 150 से अधिक पेड़ों को जड़ से उखाड़ने का मामला सामने आया है। बिल्डर ने रो-हाउस के लिए जेसीबी लगाकर पेड़ों उखाड़ा। वृक्ष मित्र सचिन खोब्रागड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची मनपा उद्यान विभाग की टीम ने पेड़ों को उखाड़ने की पुष्टि की है। सोमवार को जांच के बाद पुलिस में शिकायत करने की सूत्रों ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, वरिष्ठों को पेड़ों को उखाड़ने की फोन पर मौखिक रिपोर्ट दी गई। उन्हें पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा गया है। रविवार छुट्टी का दिन रहने से जांच के लिए कर्मचारियों की कमी के चलते शिकायत नहीं दी जा सकी। बड़ी संख्या में पेड़ों को उखाड़ने से सोमवार को अन्य जाेन के कर्मचारियों को साथ लेकर गिनती करने के बाद पुलिस में शिकायत की जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मनपा उद्यान अधीक्षक अमोल चौरपगार से संपर्क करने पर प्रतिसाद नहीं मिला।

मेरी जमीन नहीं है : जिस जगह पेड़ों को उखाड़ा गया, वहां जेरी प्रॉफिट ग्रुप का होर्डिंग लगा है। उस पर लिखे मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर अनिल वाधवानी ने फोन उठाया। पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ने के संबंध में सवाल पूछने पर उन्होंने जवाब दिया कि, इससे मेरा कोई संबंध नहीं है। वह जमीन भी मेरी मालिकी अधिकार की नहीं है।

जड़ से उखाड़े पेड़ों में कुछ हेरिटेज

 नारा श्मशान घाट के पास पुलिया के पास पेड़ों को जड़ से उखाड़ा गया, जिसमें से कुछ हेरिटेज पेड़ बताए जाते हैं। जिस जगह पेड़ों को उखाड़कर नष्ट किया गया वहां जेरी प्रॉफिट ग्रुप नामक बिल्डर कंपनी का होर्डिंग लगा हुआ है। बताया जाता है कि, बिल्डर पेड़ों को उखाड़कर वहां रो-हाउस का निर्माण करने वाला है। जमीन खाली करने के लिए मनपा उद्यान विभाग की अनुमति लिए बिनापेड़ों उखाड़कर तहस-नहस कर किया गया। 

कामगारों ने कहा- लाला जायस्वाल ने काम दिया है

पेड़ों को उखाड़ने का उपद्रव गत 4-5 दिन से चल रहा है। 150 से ज्याद पेड़ों को उखाड़ा जा चुका है। अभी और भी पेड़ बचे हैं। मनपा उद्यान विभाग को शिकायत मिलने पर मंगलवारी जोन और आशी नगर जोन के उद्यान समन्वयक को वहां भेजा गया। उन्होंने बताया कि, 100-125 पेड़ उखाड़ दिए गए हैं। उन पेड़ों में बबूल तथा अन्य प्रजाति के पेड़ों का समावेश है। कामगारों को पूछने पर बताया गया कि, लाला जायस्वाल ने उन्हें यह काम दिया है। कमाल चौक में उनकी बड़ी दुकान है।

Created On :   27 Feb 2023 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story