- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जल खंडेश्वर नाथ में मनाया गया रंग...
जल खंडेश्वर नाथ में मनाया गया रंग पंचमी उत्सव

डिजिटल डेस्क, सिमरिया । दमोह-पन्ना दोनों जिलों की सीमाओं से गुजरने वाली ब्यारमा नदीं के बींचो-बीच विराजे भगवान भोलेनाथ जिनको जलखंडेश्वर नाम से जाना जाता है जिसका अधिकांश हिस्सा पन्ना जिले की सीमा में आता है वहां पर मकर संक्रांति के दिन एक दिवसीय मेले का आयोजन भी प्रतिवर्ष किया जाता है। भोलेनाथ के स्थान पर इस वर्ष रंग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रंग पंचमी उत्सव मनाया गया। जिसमें पन्ना जिले एवं दमोह जिले के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ से देश एवं प्रदेश की उन्नति की कामना की एवं शासन-प्रशासन से मांग की है कि भगवान जल खंडेश्वरनाथ के विकास हेतु शासन वृहद स्तर पर प्रयास करें जिससे कि पन्ना जिले एवं दमोह जिले के पर्यटन से जोड़ा जा सके। जिसमें दोनों जिलों के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। विदित है कि ब्यारमा नदी के बीचो-बीच विराजे भोलेनाथ लगभग ०6 महीने जल समाधि में रहते हैं।
Created On :   24 March 2022 11:52 AM IST