बाइक की टक्कर से घायल रादुविवि महिला कर्मी की मौत

डिजिटल डेस्क जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र स्थित सुअरकोल के पास 1 जनवरी को मोपेड सवार रादुविवि महिला कर्मी को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान सोमवार की रात महिला की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस अज्ञात बाइक चालक की पतासाजी में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महगवाँ निवासी श्रीमती शीलाबाई इमलहा उम्र 40 वर्ष रादुविवि में कार्यरत थीं। विगत 1 जनवरी को वह अपनी बहू और पोती को मोपेड पर बैठाकर ग्वारीघाट जा रही थीं। सुअरकोल के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अज्ञात बाइक चालक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोपेड चला रही श्रीमती शीलाबाई को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की जानकारी लगने पर बेटे विशाल द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Created On :   3 Jan 2023 10:30 PM IST