- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गरीब किसान का भारी बारिश के कारण...
गरीब किसान का भारी बारिश के कारण गिरा मकान

By - Bhaskar Hindi |23 Aug 2022 11:39 AM IST
पन्ना गरीब किसान का भारी बारिश के कारण गिरा मकान
डिजिटल डेस्क, पन्ना। रैपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बीरपुरा के ग्राम झालाडुमरी में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मनोज कुमार सेन का घर आज सुबह अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि घर में कोई नहीं रहा। सभी लोग खेती के कार्य से खेत पर गए हुए थे नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं मनोज कुमार सैनी द्वारा हल्का पटवारी को मौके का निरीक्षण करने के लिए कहा गया जिस पर हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार किया गया।
Created On :   23 Aug 2022 5:08 PM IST
Next Story