- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महिलाओं ने किया रेन डांस, खास रही...
महिलाओं ने किया रेन डांस, खास रही किटी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते खुद के लिए महिलाओं के पास समय नहीं रहता है। व्यस्त लाइफ में महिलाओं को अपने लिए समय निकालकर पद्मशाली महिला मंडल ने पिकनिक का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने फुल एंजॉय किया। दैनिक भास्कर किटी में मानेवाड़ा रोड स्थित पद्मशाली समाज भवन से महिलाओं की टीम ने किटी का आयोजन पिकनिक के साथ किया। महिलाओं ने वॉटर पार्क में स्विमिंग के साथ रेन डांस का आनंद उठाया। इसके अलावा पार्क में ऊंचाई पर रस्सी के सहारे चढ़कर करतब दिखाए।

किटी पिकनिक को सफल बनाने के लिए पद्मशाली महिला मंडल की अध्यक्ष मिनाक्षी झाड़गांवकर, राखी नागुलवार, वर्षा नागुलवार, मेघा इजमुलवार, रेणु गाजिमवार, कल्पना मामीलवार, कविता मामीलवार, सुनंदा गोशिकवार, छाया ओडनलवार, शीतल गोपावार, संगीता मारशेट्टीवार ने अथक परिश्रम किया। उल्लेखनीय है कि पद्मशाली महिला मंडल द्वारा महिलाओं के लिए समय-समय पर समाजोत्थान उपक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच देने का भी प्रयास होता है इसके अलावा संघर्षपूर्ण जीवन में खुद को साबित करने वाली महिलाओं को भी सम्मान किया जाता है। आगामी समय में महिलाओं के उत्थान के लिए नए – नए उपक्रम चलाने की तैयारी भी महिला मंडल ने की है। समाज की महिलाएं इसके लिए प्रयासरत हैं।सभी ने किटी के साथ पिकनिक का आनंद उठाया।

किटी के संदर्भ में संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी झाड़गांवकर ने बताया कि किटी का आयोजन हमेशा समाज के भवन या घर में किया जाता है, लेकिन इस बार इसका आयोजन वॉटर पार्क में किया गया, जिसमें सभी मेम्बर्स ने जमकर एंजॉय किया। इस दौरान महिलाओं ने रेन डांस किया साथ ही वॉटर गेम्स को भी एंजॉय किया। हमने सोचा कि इस बार किटी काे खास अंदाज में मनाया जाए। इसलिए किटी में ही पिकनिक का प्लान बनाया। बस में जाते समय सभी महिलाओं ने खूब मस्ती की।
Created On :   2 July 2019 2:00 PM IST