- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रीच-3 पर रफ्तार भरने के लिए मेट्रो...
रीच-3 पर रफ्तार भरने के लिए मेट्रो तैयार, टीम ने किया निरीक्षण
![Metro ready to speed up reach 3, team inspected Metro ready to speed up reach 3, team inspected](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/12/metro_tren_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के हिंगना मार्ग के रीच-3 सीताबर्डी से लोकमान्य नगर तक मेट्राे रेल सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग और टीम ने कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम का निरीक्षण किया। सीएमआरएस और टीम सोमवार को नागपुर पहुंची। रीच-3 एक्वा लाइन पर सीबीटीसी से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चलाने की क्षमता है।
11 किमी की दूरी है
इस मार्ग पर पांच स्टेशन तैयार हो चुके हैं। गर्ग ने हिंगना मार्ग पर ट्रॉली से ट्रैक, ओएचई व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। प्रमुख रूप से सीबीटीसी, आॅटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन, आॅटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन का परीक्षण किया गया। रीच-3 लोकमान्य नगर से सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन तक 11 किमी की दूरी मेट्रो से कम समय में तय होगी। रीच-3 और रीच-4 की पूरी लाइन को एक्वा लाइन नाम दिया गया है। एक्वॉ लाइन का प्लेटफार्म सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन पर तीसरी मंजिल पर होगा। मार्ग पर झांसी रानी चौक, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, सुभाष नगर और लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है।
इनकी उपस्थिति में निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान महा मेट्रो की ओर से संचालक (परियोजना) महेश कुमार, संचालक (रोलिंग स्टॉक) सुनील माथुर, कार्यकारी संचालक (रीच-3) अरुण कुमार, कार्यकारी संचालक (ट्रैक) नरेश गुरबानी, कार्यकारी संचालक (ओएचई) गिरधारी पौनीकर, कार्यकारी संचालक (सिग्नलिंग) डेहरिया, कार्यकारी संचालक (इलेक्ट्रिकल) राजेश पाटील, मुख्य परियोजना प्रबंधक (रोलिंग स्टॉक) राजेश कुमार पटेल, महाप्रबंधक (ओएंडएम) सुधाकर उराडे, मुख्य परियोजना प्रबंधक (ओएचई) नामदेव रबडे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
एसिड पीड़िता को 1 लाख की मदद
एसिड पीड़िता को मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए एक लाख रुपए की मदद दी गई। पीड़िता की हालत गंभीर बताई गई है। राहत कोष नागपुर के सदस्य सचिव डॉ. के.आर. सोनपुरे के हस्ते शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय नागपुर में भर्ती पीड़िता को एक लाख का चेक दिया गया। इस दौरान तहसीलदार वासनिक, डॉ. मुरारी सिंह, वरिष्ठ सहायक जॉन अनभोरे व पीड़िता का भाई उपस्थित था।
Created On :   24 Dec 2019 2:12 PM IST