म्हाडा कॉलोनी में मैराथन-2023

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर म्हाडा कॉलोनी में मैराथन-2023

डिजिटल डेस्क, नागपुर| 26 फरवरी का संडे, गणेशपेठ स्थित म्हाडा कॉलोनी वासियों के लिए सुपर संडे बन गया, क्योंकि म्हाडा सोसाइटी में शानदार ‘म्हाडा मैराथन-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाडा वासियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और बच्चों और बड़ों को दौड़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। मैराथन में लगभग 60 से अधिक धावकों ने भाग लिया। करीब 40 स्वयंसेवकों ने इवेंट को सफल बनाया। तीन श्रेणी  रखी गई थी 3 किमी, 5 किमी और बच्चों के लिए अलग श्रेणी थी। 5 किमी की दौड़ में विकास शर्मा, नितीन शर्मा व सोपान वैद्य ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 3 किमी दौड़ में कांतादेवी मेश्राम, सागर देशमुख व कौशिक अग्रवाल क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बच्चों में अद्वित अरेवार ने पहला, आर्या मधोले और रूद्र बेलसरे ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। अतिथि के रूप में दिलीप कोचे, जी.के तिवारी, अशोका अरेवार, विनोद पाटील, प्रशांत ब्रह्मे, विजय गुप्ता, सुरेश बागड़ी आदि उपस्थित थे।
 

Created On :   27 Feb 2023 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story