आईडीए नागपुर शाखा को मिले 18 पुरस्कार

IDA Nagpur branch got 18 awards
आईडीए नागपुर शाखा को मिले 18 पुरस्कार
नागपुर आईडीए नागपुर शाखा को मिले 18 पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) नागपुर शाखा काे राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया गया है। मुख्यालय मुंबई में हुए कार्यक्रम में आईडीए नागपुर शाखा को 18 पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शाखा को बेस्ट सायंटिफिक एक्टविटी, बेस्ट सीडीएच एक्टिविटी लोकल ब्रांच, स्टूडेंट मेंबरशिप ड्राइव, बेस्ट रुलर एक्टिविटी, स्कूल डेंटल हेल्थ आदि पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में डॉ. वैभव कारेमोरे को सर्वोत्तम अध्यक्ष और डॉ. पूनम हुडिया को सर्वोत्तम सचिव के रुप में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। नागपुर शाखा के विविध योजनाओं पर काम करने वाले डॉ. गिरीश भूतड़ा को भी सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आईडीए मुख्यालय अध्यक्ष डॉ. पूनित गिरीधर, महासचिव डॉ. अशोक ढोबले, उपाध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। नागपुर कार्यकारिणी के डॉ. विवेक ठोंबरे, डॉ. अंशुल महाजन, डॉ. रोहित मुडे, डॉ. मितुल मिश्रा, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. रश्मि टोंगे, डॉ. किरण सावकारे आदि ने उपस्थित रहकर पुरस्कार स्वीकार किया। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. अभय दातारकर व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वैभव कारेमोरे ने आईडीए नागपुर शाखा की उपलब्धि पर सभी का अभिनंदन किया है।

Created On :   20 Feb 2023 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story