- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- कपास और तुअर की आड़ में गांजे की...
कपास और तुअर की आड़ में गांजे की खेती, 2 गिरफ्तार - 16.20 लाख माल जब्त

By - Bhaskar Hindi |16 Oct 2022 2:17 PM IST
बड़ी कार्रवाई कपास और तुअर की आड़ में गांजे की खेती, 2 गिरफ्तार - 16.20 लाख माल जब्त
डिजिटल डेस्क, यवतमाल. जिले की उमरखेड़ तहसील के बिटरगांव पुलिस थाना अंतर्गत कपास और तुअर की फसल के आड़ में गांजे की खेती करनेवाले दो लोगों को पुलिस ने रविवार 16 अक्टूबर को गिरफ्तार कर खेत से 266 किलो गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त किए गए गांजे की कीमत 16 लाख 20 हजार रुपए हैै। बिटरगांव पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम आनंदराव जाधव और उल्हास जाधव हैै।
Created On :   16 Oct 2022 7:46 PM IST
Next Story