- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कड़ी मेहनत- नैतिक मानकों और...
कड़ी मेहनत- नैतिक मानकों और बौद्धिकता से झा ने पत्रकारिता में बनाया स्थान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रेम शंकर झा को इस साल के प्रतिष्ठित रेड इंक जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से चली गोली लगने के चलते मारे गए रायटर के चीफ फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत इस साल का ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया गया। दानिश की पत्नी फ्रेडरिक सिद्दीकी ने पुरस्कार ग्रहण किया। मुंबई प्रेस क्लब पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए पत्रकारों को रेड इंक अवार्ड से सम्मानित कर रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते इस साल समारोह का वर्चुअल आयोजन हुआ।
जीवन गौरव पुरस्कार पाने वाले 83 वर्षीय झा अपने लंबे करियर के दौरान तीक्ष्ण व विश्लेषणात्मक लेखन के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने झा की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, उच्चतम नैतिक मानकों और जबरदस्त बौद्धिकता के मामले में उनकी प्रतिष्ठा इस क्षेत्र में अद्वितीय है। मुख्य न्यायाधीश ने सिद्दीकी को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे इस कालखंड के अग्रणी फोटो पत्रकारों में शामिल थे। अगर एक तस्वीर हजार शब्द बयां कर सकती है तो दानिश की तस्वीरें उपन्यास थीं। मुंबई के टीवी पत्रकार मृत्युंजय सिंह को भी पुरस्कृत किया गया है। सिंह ने लॉकडाउन के दौरान नाशिक के अंगुर उत्पादकों पर न्यूज स्टोरी तैयार की थी।
12 अन्य श्रेणियों में भी पत्रकारों को सम्मानित किया गया
कारोबार और अर्थव्यवस्था- वर्षा टोरगालकर, मृत्युंजय सिंह राजनीतिक खबर- अभिषेक अंगद, सौरभ शुक्ला
अपराध की खबर – सागर
विज्ञान एवं नवाचार -भव्या डोरे, गणेश काले, पल्लव बागला पर्यावरण - इशान कुकरेती, कुंदन पांडे, सौंदरम रामनाथन, सुगंधा अरोरा और सोफिया बिंद
खेलकूद – मिहिर वासवदा
स्वास्थ्य – प्रियंका पुल्ला, फये डिसूजा, अरुण रेंगास्वामी
कला – माहताब आलम, माजिद मकबूल
मानवाधिकार- कुमार संभव श्रीवास्तव, प्रभाकर तमिलारसू, त्रिदिप कांती मंडल, सैयद शहरियार
द बिग पिक्चर - अपूर्व दिवाकर सलकदे, मनीषा मंडल
मनोरंजन- कथकली चंदा, माकेपीस सिटिथौ
महिला सशक्तीकरण – अस्मिता बख्शी, श्रीकांत फकीरबा बंगाले
Created On :   30 Dec 2021 9:39 PM IST