- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मंत्री दादाजी भुसे और तानाजी सावंत...
मंत्री दादाजी भुसे और तानाजी सावंत को सरकारी बंगला आवंटित

By - Bhaskar Hindi |3 Oct 2022 3:51 PM IST
शासनादेश मंत्री दादाजी भुसे और तानाजी सावंत को सरकारी बंगला आवंटित
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने बंदरगाह और खनिकर्म मंत्री दादाजी भुसे को मंत्रालय के सामने स्थित बी-3 (जंजीरा) बंगला आवंटित किया है। जबकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत को अ-9 (लोहगड) बंगला उपलब्ध कराया गया है। सोमवार को सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों मंत्रियों को बंगला आवंटन के संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके पहले बीते 23 अगस्त को प्रदेश 16 मंत्रियों को सरकारी बंगला आवंटित किया गया था। अब दो और मंत्रियों को बंगला दिया गया है। राज्य सरकार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छोड़कर 18 मंत्री हैं। शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल में कुल 20 मंत्री हैं।
Created On :   3 Oct 2022 9:20 PM IST
Next Story