- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- पांच हजार लोग भारत जोड़ो यात्रा में...
पांच हजार लोग भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल- वडेट्टीवार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. पड़ोसी जिले वाशिम मेंे 15, 16 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा आनेवाली है। इसमें यवतमाल से 5 हजार से अधिक लोग शामिल होनेवाले हैं। यह जानकारी राज्य के पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दी। महाराष्ट्र में यह यात्रा नांदेड के पास देगलूर में प्रवेश करेगी। इस यात्रा का मकसद जाति-धर्म में जो तनाव है उसे दूर करना है। यह यात्रा हर भारतवासी के लिए होने की बात कही गई। इस यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में 2 स्थानों पर सभा होनेवाली है। इसमें नांदेड में 10 को और बाद में शेगांव में इसकी तिथि निश्चित नहीं हुई है। इस यात्रा में जाने के लिए कांग्रेसी जानेवाले हंै। इसमें नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो का नारा भी यवतमाल से दिया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान केंद्र सरकार देश बेच रही है। 192 रेलवे स्टेशन अदानी कंपनी को दिए गए हैं। इससे भविष्य में प्लेटफार्म के दाम यदि 100 रुपए हो जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। यूरिया की बैग जो कांग्रेस के काल में 380 की मिलती थी वह ढाई हजार की मिल रही है। यह दाम सस्ते करने के स्थान पर 100 रुपए की राशन की किट का लॉलीपॉप दिया जा रहा है। इस समय पूर्व मंत्री प्रा.वसंत पुरके, माणिकराव ठाकरे आदि उपस्थित थे।
Created On :   21 Oct 2022 5:03 PM IST