- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लगातार ड्यूटी पर तैनात पुलिस...
लगातार ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, चाय-नाश्ता से कर रहे सेवा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिसकर्मी हमेशा ही शहरवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। वे कई घंटे तक ड्यूटी करते हैं और शहरवासियों को सुरक्षित रखते हैं। शहर में चाय और नाश्ते की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। ऐसे में वासुदेव नगर नागरिक मंडल, छत्रपति चौक, खामला चौक, प्रताप नगर और शहर के कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों को चाय-नाश्ता दे रहे हैं। पुलिस कर्मियों की मदद के लिए स्टूडेंट्स भी तत्पर हैं। वे भी उनको चाय-नाश्ता दे रहे हैं। वासुदेव नगर नागरिक मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय उत्तरवार व सचिव डॉ. उल्हास मोगलेवार ने पुलिस कर्मियों के लिए चाय व नाश्ता उपलब्ध कराया।
हमें भी उनकी मदद करनी चाहिए
जबसे शहर में कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं। पूरे शहर में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहकर हमारी मदद कर रहे हैं। हमने भी सोचा कि पुलिस कर्मियों की मदद करनी चाहिए। हमारे क्षेत्र के लोग उनके लिए चाय लेकर जाते हैं। पुलिसकर्मी इसके लिए मना भी करते हैं, लेकिन हमारा भी कर्तव्य है कि उनकी मदद करें। -प्राची जायस्वाल, स्टूडेंट
कोरोना से विद्यार्थियों को जागरूक किया
हैलोकिड्स वंडरबीट्स इंटरनेशनल प्री-स्कूल ने प्रॉपर सेनिटेशन टेक्नीक पर गत दिवस स्टूडेंट्स के लिए एक विशेष डेमो का आयोजन किया। शिक्षकों ने छात्रों को कोरोना वायरस के बारे में पढ़ाया और साफ-सफाई पर कुछ कविताएं सिखाईं। छात्रों को यह भी सिखाया गया कि हैंडवाश और सैनिटाइजर से अपने हाथों को ठीक तरह से कैसे साफ किया जाए। इस दौरान पैरेंट्स भी उपस्थित थे। संस्था की निदेशक सिद्धि ललित डोले ने इस तरह के सूचनात्मक डेमो के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया।
Created On :   24 March 2020 5:25 PM IST