करौंदी नाला के पास युवक का शव मिला, हत्या का संदेह

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत करौंदी नाला क्षेत्र में रेल पटरियों के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के मुँह से खून बहने व शरीर में खरोंच के निशान होने से क्षेत्रीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर मृतक की पहचान में जुटी पुलिस का कहना है कि संभवत: मृतक की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर करौंदी नाला के पास रेल पटरियों के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक के मुँह से खून बहने व चेहरे व शरीर पर खरोंच के निशान थे। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रांझी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जाँच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक शुक्रवार की रात चलती ट्रेन से गिरा है जिससे उसकी मौत हुई है।
Created On :   4 Feb 2023 11:08 PM IST