- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में...
महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रैपुरा के कांग्रेसजनों ने दी गिरफ्तारी

By - Bhaskar Hindi |6 Aug 2022 9:44 AM IST
पन्ना महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रैपुरा के कांग्रेसजनों ने दी गिरफ्तारी
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकताओं ने महावीर चौक रैपुरा से थाना परिसर तक महंगाई के विरोध में एक बाइक रैली निकालकर थाना परिसर पहुंचे जहां सभी कार्यकर्ताओं ने एएसआई रामफल शर्मा को गिरफ्तारी दी। विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने वाले कां्रगेस कार्यकर्ताओं में सुरेश सोनी, नरेंद्र लखा, डॉ. स्वप्निल जैन, लखन लोधी, प्रियेस अग्रवाल, अमजद खान, खूब सिंह राय, मन्नू लाल चौधरी, इंदु कुमार चौधरी, राजेश इटोरा, सुखनंदी कबीरपंथी, वीरेंद्र रामलाल आदिवासी आदि शामिल रहे।
Created On :   6 Aug 2022 3:13 PM IST
Next Story