कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विकास यात्रा का विरोध, लगाए नारे, काले झंडे भी दिखाए

By - Bhaskar Hindi |24 Feb 2023 3:33 PM IST
शहडोल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विकास यात्रा का विरोध, लगाए नारे, काले झंडे भी दिखाए
डिजिटल डेस्क,शहडोल। शहडोल संभागीय मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित विकास यात्रा सोहागपुर पहुंची तो विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। रामलीला मंच पर एक और विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा था तो दूसरी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारे लगाए और काले झंडे दिखाए।
थोड़ी देर बाद पुलिस की मदद से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से दूर किया गया, इसके बाद विकास यात्रा का सुचारू संचालन प्रारंभ हुआ।
Created On :   24 Feb 2023 3:33 PM IST
Tags
Next Story