सोनिया गांधी के ईडी के समक्ष पेश होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

By - Bhaskar Hindi |21 July 2022 1:25 PM IST
पन्ना सोनिया गांधी के ईडी के समक्ष पेश होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क,पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के ईडी के समक्ष पेश होने के विरोध में 22 जुलाई को कांग्रेस का प्रदर्शन किया जायेगा। तत्संबध की जानकारी देते हुए पन्ना ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय तिवारी ने जानकारी देते हुए बतलाया कि अम्बेडकर चौक में दोपहर 02 बजे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। श्री तिवारी ने जिले के सभी पदाधिकारियों, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
Created On :   21 July 2022 6:55 PM IST
Next Story