कोहरे के आगोश में शहर, घरों में कैद हुए लोग

उत्तर पूर्वी हवाएं 4 से 5किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं कोहरे के आगोश में शहर, घरों में कैद हुए लोग

डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर में घना कोहरा छाने व शीतलहर के चलते बुधवार को भी लोग सर्दी से परेशान रहे। ठिठुरन बढऩे से लोग घरों में कैद होने मजबूर हो गए। घरों में हीटर, और ब्लोअर चलाकर ठंड से बचाव करते रहे। वहीं बाजारों में व्यापारी अलाव जलाकर किसी तरह ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे।
सूरज दिनभर कोहरे के आगोश में रहा। मौसम विभाग के अनुसार विजिबिलिटी 500 मीटर रिकार्ड हुई। बीते कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी लोगों को परेशान किए हुए है। बुधवार की सुबह साढे 8 बजे 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्रता का प्रतिशत 85 रिकार्ड हुआ। संभाग के जिलों में मध्यम से घना कोहरा होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं 4 से 5किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

Created On :   4 Jan 2023 10:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story