- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- लाईन में लगे सितारे, तैमूर के साथ...
लाईन में लगे सितारे, तैमूर के साथ आईं करीना, बच्चन परिवार ने भी किया मतदान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मायानगरी कही जाने वाली मुंबई में मतदान के लिए सितारों का तांता लगा रहा। अमिताभ बच्चन, अमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा समेत दर्जनों फिल्मी हस्तियों ने सोमवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। फिल्मी सितारों साथ-साथ कारोबार और राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी सपरिवार वोट देने पहुंची।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने ताडदेव इलाके में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके अलावा शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी दादर इलाके में अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंचे। सचिन तेंडुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ वोट देने पहुंचे। सारा और अर्जुन ने पहली बार मतदान किया। रफाल सौदे को लेकर विवादों में रहे अनिल अंबानी ने सुबह-सुबह मतदान किया।

कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके अलावा अनुपम खेर, परेश रावल, प्रसून जोशी, रेणुका शाहणे, शबाना आजमी, जावेद अख्तर न भी मतदान के लिए पहुंचे। मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी अपनी दो बेटियों ईशा देओल और अहाना के साथ विलेपार्ले में वोट देने पहुंची। वहीं गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन ने भी गोरेगांव इलाके में मतदान किया।



रितिक रोशन, भूमि पेडणेकर, विवेक ओबेराय अपने पिता सुरेश ओबेराय समेत पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। अभिनेत्री प्रिति जिंटा ने वोट देने के बाद अधिक से अधिक मतदान के लिए वीडियो अपील भी जारी की।

करन जौहर, रणबीर सिंह उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण, कंगना राणावत, वोट देने के लिए कतार में नजर आए। अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के साथ मतदान करने पहुंची थी।


अलावा अजय देवगन उनकी पत्नी काजोल, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, दिया मिर्जा, माधवन भी वोट डालने पहुंचे।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के अलावा शाहरूख भी अपनी पत्नी गौरी के साथ बांद्रा में मतदान के लिए पहुंचे। वोट देने सबसे पहले पहुंचने वालों में वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा भी शामिल थीं।

सलमान खान ने वोट दिया। उनके अलावा अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू एश्वर्या राय बच्चन के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जुहू स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। इसके अलावा अभिनेता आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ वोट दिया।
Created On :   29 April 2019 6:46 PM IST