- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- श्रीमद् भागवत कथा तथा अठारह...
श्रीमद् भागवत कथा तथा अठारह महापुराण के समापन पर हुआ भण्डारा

By - Bhaskar Hindi |10 March 2022 10:38 AM IST
देवेन्द्रनगर। श्रीमद् भागवत कथा तथा अठारह महापुराण के समापन पर हुआ भण्डारा
डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर। तिदुनाहाई ग्राम स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ महेश्वर धाम में श्रीमद् भागवत् कथा तथा १८ महापुराण के समापन पर ०९ मार्च को विशाल भण्डारा आयोजित हुआ। जिसमें २१ हजार से अधिक श्रद्धालु ने प्रसाद प्राप्त किया। भव्य धार्मिक आयोजन में मढेश्वर धाम में पंडित श्रीकांत द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत् कथा का वाचन किया गया। आयोजन के समापन में हवन यज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूतियाँ देकर विश्वशान्ति व सुख समृद्धि की कामना की गई। हवन यज्ञ के बाद भण्डारे में शामिल होने के लिये महिलायें गीत गाते हुये पहँुची तथा प्रसाद ग्रहण किया।
Created On :   10 March 2022 4:08 PM IST
Tags
Next Story