- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हायर सेकण्डरी विद्यालय सिमरिया में...
हायर सेकण्डरी विद्यालय सिमरिया में मनाई गई अम्बेडकर जंयती

डिजिटल डेस्क, सिमरिया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्रायें शामिल हुये। कार्यक्रम के प्रारंभ मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, संस्था प्राचार्य मानवेन्द्र सिंह बुंदेला, विशिष्ट अतिथि अवध नारायण तिवारी, विश्राम पटेल, अनिल अग्रवाल, के.एस.बढिय़ा, ओमकार सोनी, सुन्दर लाल साहू आदि द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सरसंंघ चालक रूद्र प्रताप यादव, सिमरिया थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार भी उपस्थित रहे। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वरिष्ठ शिक्षक नवाब सिंह, सौखीलाल अहिरवार, सुरेन्द्र अहिरवार, संस्था प्राचार्य मानवेन्द्र सिंह आदि द्वारा अपने विचार रखे गये। सरसंघ संचालक रूद्र प्रताप यादव ने सामाजिक समरसता जो वर्तमान समय में उसकी स्थिति बाबा साहब के प्रयासों पर अपनी बात रखी तथा कहा कि महापुरूष सम्पूर्ण समाज के होते हैं।
Created On :   15 April 2022 4:47 PM IST