- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- बाढ़ आने से सातेफल मंदिर में फंसे थे...
बाढ़ आने से सातेफल मंदिर में फंसे थे 6 लोग, प्रशासन ने कराया रेस्क्यू

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से वर्धा नदी में बाढ़ के हालात हैं। नदी का पानी छोड़े जाने से कलंब तहसील के सातेफल गांव में स्थिति खराब हो गई। बाढ़ में फंसे 6 लोगों ने मंदिर में आश्रय लिया था। जिसके चलते इस घटना की सूचना तहसीलदार कलंब को दी गई। उन्हाेंने जिला आपदा प्रबंधन कक्ष, जिलाधिकारी और एसडीओ को इसकी सूचना दी।
इसके बाद जिला खोज एवं बचाव पथक पहले कलंब बाद में सातेफल पहुंचा। रेस्क्यू के लिए बोट का उपयोग किया गया। मंदिर से 6 लोगों को ढूंढकर बाहर निकाला गया। इसमें 2 बच्चे, एक वृध्द, एक महिला और अन्य 2 लोग शामिल थे। यह रेस्क्यू ऑपरेशन पुलिस कर्मी किशोर भगत के नेतृत्व में बचाव दल ने किया। लोगों को बोट से रास्ते तक लाया गया। फिर पुलिस वाहन से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
Created On :   12 Sept 2022 7:41 PM IST