New Delhi News: महाराष्ट्र के 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा परिवारों को मिल रहा जेजेएम का लाभ

- अकोला के 2,18,710 परिवारों के घरों में नल से जल की आपूर्ति
- केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना का लाभ उठा रहे
New Delhi News. महाराष्ट्र के 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा परिवारों को केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना का लाभ उठा रहे हैं। लोकसभा में गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमण्णा ने भाजपा सांसद अनूप धोत्रे के पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन के शुरुआत में महाराष्ट्र में 48.44 लाख (33 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों के पास नल जल कनेक्शन होने की सूचना थी. अब तक राज्य सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक पिछले 5 वर्षों से अधिक समय के दौरान लगभग 82.76 लाख और परिवारों को जेजेएम के तहत नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए है। इस प्रकार मार्च 2025 तक महाराष्ट्र में 1 करोड़ 46 लाख 79 हजार ग्रामीण परिवारों में से लगभग 1 करोड़ 31 लाख 20 हजार (89 प्रतिशत) परिवारों के घरों में नल से जल की आपूर्ति हो रही है।
सोमण्णा ने कहा कि मार्च 2025 तक अकोला के 2,48,458 परिवारों में से 2,18,710 परिवारों को नल से जल मिल रहा है। वाशिम के 2,20,115 में से 1,97,723 परिवारों को जेजेएम का लाभ मिल रहा है। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने बताया कि मार्च 2025 तक देश के देश के 19 करोड़ 36 लाख ग्रामीण परिवारों में से 15 करोड़ 56 लाख से अधिक परिवारों के घरों में नल से जल की आपूर्ति हो रही है।
Created On :   3 April 2025 7:23 PM IST