गुजरात में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन: मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर निशाना, वक्फ बिल से लेकर टैरिफ के मुद्दे पर निकाली भड़ास

- गुजरात में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन
- कांग्रेस के दिग्गज नेताओं हुए शामिल
- मल्लिकार्जुन ने मोदी सरकार पर बोला हमला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरजरात की राजधानी अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन जारी है। इस दौरान पूरे देश से 1,700 से अधिक कांग्रेस प्रतिनिधि शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बजट सत्र के दौरान सरकार पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा स्पीकर की भूमिका पर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया, जो कि लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक बात है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "संसद देर रात 5 बजे तक चली, लेकिन सरकार के पास जरूरी मुद्दों पर चर्चा के लिए समय नहीं था। इससे साफ होता है कि ये लोग लोकतंत्र को कितनी गंभीरता से लेते हैं।" खरगे ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश की सरकारी संपत्तियां धीरे-धीरे निजी कंपनियों को बेची जा रही हैं।"
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए खरगे ने कहा, "अगर यही हाल रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब मोदी सरकार, और खुद मोदी जी, देश की संपत्तियां बेचकर चले जाएंगे। मैं यह बात साफ कह रहा हूं।" कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, "एयरपोर्ट, माइनिंग, मीडिया हाउस हो, या टेलीकॉम अपने उद्योगपति मित्रों को ये सरकार दिलवा रही है। इससे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा है।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस को गालियां देने के बजाय वे कोई काम नहीं करते हैं। चुनावी संस्थाएं भी उनके अधीन हैं। चुनाव में घोटाले हो रहे हैं। दुनिया के विकसित देश ईवीएम को छोड़कर बैलट पेपर की तरफ जा रहे हैं। लेकिन हम ईवीएम पर चल रहे हैं। ये सब फ्रॉड है, ये मैं कहूंगा। आपने ऐसी तकनीक बनाई है, जिससे सिर्फ आपको फायदा हो ऐसी तकनीक बनाकर आप विपक्ष को दबाना चाहते हैं तो कल को देश के नौजवान उठेंगे और कहेंगे हमें बैलट पेपर चाहिए, ईवीएम नक्को।
पीएम मोदी को लिया आड़े हाथ
खरगे ने आगे कहा, "11 वर्ष में विपक्ष राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। सेंटर स्टेट रिलेशन इतना अच्छा था कि कोई भी कभी भी आकर कुछ भी मांग सकता था। मोदीजी के सरकार में जो सच भी है, जो बजट में ऐलान हुआ है। वो भी मोदी कभी नहीं देते, हमारे मुख्यमंत्री, ये तड़प रहे हैं, नरेगा के लिए फंड दो, लेकिन मोदी सरकार उधर ध्यान नहीं देती, क्योंकि उनके दोस्त लोग अमीर हैं, जो अमीर का दोस्त हैं, वो गरीब का दोस्त नहीं बन सकता।"
बीजेपी 150 सीटों पर लड़ती है, 138 सीटें जीतती है। जो फ्रॉड महाराष्ट्र में हुआ वो लोकतंत्र को खत्म करने के लिए हुआ। वोटर लिस्ट में जो गड़बड़ियां हो गई, इसपर हमारे वकील और नेता काम किए। जो चोर चोरी करता है वो कभी न कभी पकड़ा जाता है। आज 15 लाख लोग विदेशों में जाकर बस गए हैं। रोज़गार के लिए विदेश गए नौजवानों को ज़ंजीरों में बंद कर अमेरिका से भारत लौटाया जा रहा है। लेकिन हमारे PM चुप रहते हैं। जब लोगों पर अन्याय होता है तो पीएम चुप हो जाते हैं। सत्ताधारी दल बार बार यही बताने का प्रयास कर रहा है कि भारत का विकास 2014 के बाद हुआ है। चंढ़ीगढ़ के बाद देश का सबसे मॉडर्न सिटी गांधीनगर कांग्रेस के जमाने में बना।
खरगे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "तुम तो 11 साल पीएम हो गए, 13 साल सीएम रहे, क्या आपने यहां की गरीबी हटाई। एक दलित आदमी, जो इनके जमाने में मंदिर में गया रामनवमी में, जब बाहर आया तो वहां के लोग गंगाजल ला के पवित्र करने का काम किया। जो दलित हैं, वे भी हिन्दू हैं।"
Created On :   9 April 2025 3:44 PM IST