New Delhi News: शिवराज ने कहा - बिम्सटेक में दक्षिण और दक्षिण पूर्व-एशिया को जोड़ने की है क्षमता

शिवराज ने कहा - बिम्सटेक में दक्षिण और दक्षिण पूर्व-एशिया को जोड़ने की है क्षमता
  • ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को पूरा करने बिम्सटेक एक स्वाभाविक विकल्प
  • बिम्सटेक में दक्षिण और दक्षिण पूर्व-एशिया को जोड़ने की है क्षमता

New Delhi News. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत के लिए ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ की प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए बिम्सटेक एक स्वाभाविक विकल्प है। उन्होंने कहा कि बिम्सटेक में दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने की क्षमता है। हमारा साझा इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जो हमें स्वाभाविक साझेदारी बनाती है। शिवराज चौहान ने ये बातें बुधवार को नेपाल के काठमांडू में तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का नेतृत्व करते हुए कही। इस बैठक में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्रियों ने भाग लिया। कृषि मंत्री ने कहा कि भारत किसानों को नकदी का सीधा हस्तांतरण, संस्थागत ऋण तक पहुंच में सुधार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, फसल बीमा, महिलाओं को ड्रोन प्रदान करने के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना जैसे लक्षित उपायों को लागू कर रहा है।

साथ ही हम किसानों को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने बिम्सटेक के भीतर कृषि सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई। भारत ने बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए ‘भारत में कृषि सहयोग के लिए बिम्सटेक केन्द्र’ की स्थापना का प्रस्ताव रखा है।

Created On :   9 April 2025 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story