चेन स्नैचिंग: दिनदहाड़े महिला मजदूर के गले से गहना छीनकर भागे बाइक पर सवार चेन स्नैचर

दिनदहाड़े महिला मजदूर के गले से गहना छीनकर भागे बाइक पर सवार चेन स्नैचर
  • मजदूरी के बाद घर जा रही थी महिला
  • बाइक रोक कर वाघमारे नामक व्यक्ति का पता पूछा
  • आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जूनी कामठी के हमालपुरा इलाके में मजदूरी के बाद घर जा रही महिला को बाइक पर आए दो चेन स्नैचरों ने पता पूछने के बहाने उसे रोका और उसके गले से गहने छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी जूनी कामठी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार रेखा बोरकर नामक महिला मजदूर है। वह गत 21 अप्रैल को मजदूरी करके पैदल घर जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए, इनमें चालक ने मुंह पर दुपट्टा लपेटकर रखा था। दूसरा पीछे बैठा था। दोनों युवकों ने रेखा के करीब बाइक रोकी और वाघमारे नामक व्यक्ति का पता पूछा। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने रेखा के गले से गहना छीन लिया और फरार हो गए। रेखा शोर मचाते हुए उनके पीछे भागी, लेकिन दोनों स्नैचर उसकी अांखों से ओझल हो गए। आरोपियों की करतूत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने चेन स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रेमी युगल से लूटपाट दोनों पुलिसकर्मी निलंबित : वाठोडा इलाके में प्रेमी युगल से लूटपाट के मामले में पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल के आदेश पर कलमना थाने के पुलिसकर्मी पंकज यादव और संदीप यादव को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में वाठोडा थाने के एक पुलिसकर्मी के संबंध होने की चर्चा है। कलमना थाने के मनोज नामक कर्मचारी की भूमिका को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मनोज की रेत तस्करों में अच्छी घुसपैठ होने की जानकारी सामने आई है।

सोने की चेन छीनकर भागे थे : दरअसल, निलंबित हुए दोनों पुलिसकर्मी गत 13 अप्रैल को गोदरेज आनंदम् इमारत में रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका के साथ महंगी कार में घूमने गया था। वाठोडा क्षेत्र के आउटर रिंग रोड पर इस प्रेमी युगल को कार में देखकर दोनों पुलिसकर्मियों ने धमकी दी। आरोप है कि, दोनों युवक से तीन तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बड़ी रकम मांगने का भी आरोप लगने की चर्चा है। युवक व उसकी कथित प्रेमिका से कुछ नकदी वसूलने की बात भी सामने आई है। इस मामले में गले से सोने की चेन छीनने की शिकायत वाठोडा थाने में दर्ज कराई गई। थाने में दोनों पुलिसकर्मियों पर लूटपाट का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर दोनों क निलंबित कर दिया गया है।

Created On :   23 April 2024 9:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story