- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फिलहाल तापमान गिरने की संभावना नहीं
मौसम: फिलहाल तापमान गिरने की संभावना नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर भारत में तगड़ा पश्चिमी विक्षोभ नहीं बनने से नागपुर में सर्दी से राहत बनी हुई है। जाड़े का मौसम आने में अभी समय लगेगा। सर्दी नहीं पड़ने से गर्म कपड़ों की भी फिलहाल मांग नहीं है। गुरुवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सर्दी की शुरुआत देरी से होने की संभावना है। इसी तरह सर्दी की मियाद भी इस बार कम रहने की संभावना है। उत्तर भारत में बर्फबारी व उसके बाद बर्फ पिघलने का इंतजार करना पड़ेगा। बर्फ पिघलने के बाद ही ठंडी हवाएं यहां पहुंचेगी आैर सर्दी महसूस होगी। फिलहाल, दीपावली में शहर में वायु प्रदूषण बढ़ने से वातावरण में गरमाहट बनी हुई है। शुक्रवार को मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है।
Created On :   17 Nov 2023 11:37 AM IST