- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ढोंगी बाबा की हत्या का प्रयास,...
ढोंगी बाबा की हत्या का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। युवक ने ढोंगी बाबा पर चाकू से हमलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इस घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस की रिमांड पर लिया गया।
बहकावे में आकर परिजनों ने घर बेच दिया :जख्मी ढोंगी बाबा शेख अखिल उर्फ बाबा शेख उमर (75), माजरी रहमत नगर निवासी है। उसका दावा है कि, वह लाइलाज बीमारियों को ठीक करता है और मंत्रों से भूत भगाता है, इसलिए कई लोग उसके पास ताबीज व अभिमंत्रित पानी लेने के लिए आते हैं। आरोपी मो. तंजीम कुरैशी मो. इकबाल कुरैशी (19), टेका नाका, नई बस्ती निवासी के लोग भी अखिल के झांसे में आ गए थे। अखिल ने उनके घर जाकर उन्हें बताया था कि, उनके घर में प्रेतात्मा है, इसलिए घर में सुख-शांति नहीं है। घर में भूत हाेेने के कारण उसने घर बेचने लगाया था, जबकि तंजीम, अखिल का विरोध करता था। उसने कई बार परिजनों को समझाया कि, अखिल उन्हें सिर्फ पैसे ऐंठने के लिए मूर्ख बना रहा है, लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी और अखिल के बहकावे में आकर घर भेज दिया।
किराए के घर में भी भूत बता रहा था : अब वह दूसरे के घर में किराए से रहते हैं। अखिल वहां भी आकर उन्हें भूत-प्रेत के नाम पर डरा रहा था। इससे आहत होकर सोमवार की शाम को तंजीम ने अखिल पर चाकू से हमलाकर दिया और उसे जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में अखिल को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण दर्ज कर सहायक निरीक्षक सोनवणे ने तंजीम को गिरफ्तार किया।
Created On :   27 Dec 2023 1:05 PM IST