रेड: जुआ अड्डे पर छापा, 13 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार,4.38 लाख का माल जब्त

जुआ अड्डे पर छापा, 13 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार,4.38 लाख का माल जब्त
  • 11 मोबाइल, 5 वाहन, नकदी सहित मास पुलिस ने किया जब्त
  • मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर धमकी पुलिस
  • गश्त के दौरान मिली गुप्त जानकारी पर कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। दर्जन भर लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। कार्रवाई से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कोराडी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल, वाहनों को जब्त िकया गया है।

अड्डे पर जुआरियों को बुलाया जाता था : कोराडी पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त जानकारी मली कि, चंद्रशेखर लंबे समय से अपने घर में सट्टा अड्डा चला रहा है। अड्डे पर विशेष तौर पर शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन जुआरियों को बुलावा भेजा जाता है। इसे गंभीरता से लेकर पुलिस ने मकान को घेर लिया और छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान ताश पत्ते पर हार-जीत की बाजी लगाते हुए जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपियों से नकद 7 हजार, 11 मोबाइल, एक आॅटो रिक्शा, 5 दोपहिया वाहन और ताश पत्ते सहित कुल 4 लाख 38 हजार रुपए का माल जब्त िकया गया। वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण पांडे, उपनिरीक्षक साईप्रसाद केंद्रे, राजेश चंदेल, नरेश उईके, संजय जाधव, बबन वैद्य, प्रताप शेलके और राहुल कनोजिया ने कार्रवाई की।

पकड़े गए आरोपी। आरोपियों में अड्डा संचालक मकान मालिक कोराडी नाका निवासी चंद्रशेखर सुब्रमण्यम मुदलियार (50), मोहम्मद अतीक मोहम्मद बशीर (28), गड्डीगोदाम, मुजाहिद अहमद अब्दुल नबी कुरैशी (28), सदर, प्रशांत राजन्ना पिप्पर (50), मेकोसाबाग, सुशील आबेल डेविड (45), मोहन नगर, संजय हरिहर चौरसिया (45), खलासी लाइन, मुमताज अहमद कुरैशी (66), मोहन नगर, सादिक कुरैशी हुसैन कुरैशी (42), सरफराज अब्दुल हफीज कुरैशी (32), ऋषभ संजय गुप्ता (27), सभी गड्डीगोदाम, भारत श्रीरंग मारशेट्टीवार (59), मोहन नगर, शेख सलीम शेख हबीब (29), अंसार नगर और कुणाल गणेश अरखेल (30), गड्डीगोदाम निवासी है।

गोदाम में मिली नई दुपहिया : इतवारी अनाज बाजार के एक गोदाम में नए दोपहिया वाहन मिले हैं। इस प्रकरण में आर्थिक विवाद होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर लकड़गंज पुलिस पहुंची थी। फिलहाल किसी के भी खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। सूरज अग्रवाल नामक व्यक्ति का इतवारी अनाज बाजार में गोदाम है, जो खाली पड़ा है। किसी ने उसके गोदाम में नए दोपहिया वाहनों को रखा है। शुरुआती दौर में मामला चोरी का होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता से की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पाया कि, यह मामला आर्थिक विवाद से जुड़ा है। संबंधित व्यक्तियों को बुधवार को दस्तावेजों के साथ थाने में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना से कुछ समय के लिए हड़कंप मचा रहा।

Created On :   26 Jun 2024 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story