मर्डर: थाने में शिकायत करने के दूसरे ही दिन पत्नी की हत्या, पुलिस की लापरवाही आई सामने

थाने में शिकायत करने के दूसरे ही दिन पत्नी की हत्या, पुलिस की लापरवाही आई सामने
  • फरार आरोपी पति गिरफ्तार
  • सोशल मीडिया पर व्यस्तता ने शक पैदा किया
  • चरित्र संदेह में दिया घटना को अंजाम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हत्या की वारदात से एक बार फिर पुलिस प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। थाने में शिकायत करने के दूसरे ही दिन युवा व्यापारी ने पत्नी की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर व्यस्तता और चरित्र संदेह के चलते घटना होना बताया जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के चलते कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। कपिल नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।

प्रेम विवाह हुआ था : आरोपी ऑटो स्पेयर पार्ट विक्रेता दिलप्रीत उर्फ विक्की कुलविंदर सिंह विर्क (30) पंचवैद्य सोसाइटी दीक्षित नगर निवासी है। वर्ष 2022 में उसका अंतरजातीय प्रेम विवाह मन्नत उर्फ मिनू दिलप्रीत कौर (24) से हुआ। उन्हें दो वर्ष का पुत्र है, जो घटना के दौरान अपनी दादी के घर में था। कारोबार के चलते विक्की पत्नी को समय नहीं दे पाता था। इस कारण मन्नत सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती थी। इससे विक्की मन्नत पर शक करने लगा। इससे आए दिन उनमें विवाद होने लगे थे। पहले वह संयुक्त परिवार में रहते थे। रोज-रोज की कलह से फ्लैट में रहने आ गए। वहां पर भी उनमें विवाद होने लगे। इसकी जरीपटका और कपिल नगर थाने में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की थी।

मन्नत के भाई को फोन किया : मामला घरेलू कलह से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने उन्हें आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की सलाह दी। इस बीच विक्की ने मन्नत को सदर क्षेत्र में एक युवक के साथ घूमते हुए देखा। इसकी जानकारी उसने मन्नत के भाई विशाल प्रकाश हरजानी (20) हुडको काॅलोनी िनवासी को दी और मन्नत से तलाक लेने की बात कही, हालांकि विक्की को समझाने का प्रयास िकया गया, लेकिन वह समझने के मूड में नहीं था। वह मन्नत को मारने-काटने की बाते कर रहा था। मंगलवार को सदर क्षेत्र में इसको लेकर बैठक बुलाई गई थी। उसमें नहीं आने से विशाल और मन्नत की सहेली ने कई बार विक्की और मन्नत को फोन िकए। प्रतिसाद नहीं िमलने से उन्हें अनहोनी का संदेह हुआ, जिससे उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और साथ में पुलिस लेकर उनके घर पहुंचे।

Created On :   27 Jun 2024 8:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story