यात्रियों को राहत: नागपुर में ई बस की पहली फेरी हाउसफुल, कुल 25 बसें, 7 को आरटीओ ने किया पास

  • नागपुर से लाखनी व जलालखेडा की ओर निकली पहली फेरी
  • अब रामटेक, सावनेर के यात्रियों को भी मिलेगी राहत
  • कोरोना के बाद से कम हुई एसटी महामंडल की बसें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लंबे समय से ई बसों का इंतजार कर रही एसटी को अब राहत मिली है। बुधवार को यह इंतजार खत्म हुआ है। सुबह 11 बजे 2 ई बसें पहली बार गंतव्य की ओर निकली। इस वक्त बस पूरी तरह से हाउसफुल थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंड़ी दिखाकर बस को गंतव्य की ओर रवाना किया। पहली निकली दोनों बसें लाखनी व जलालखेड़ा की ओर गई है। दिनभर में प्रशासन रामटेक व सावनेर की ओर बस चलानेवाली है। बसों के उद्घाटन अवसर पर प्रादेशिक व्यवस्थापक श्रीकांत गभणे, विभाग नियंत्रक विनोद चावरे आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कुल 25 बसें :एसटी महामंडल में पहले लाल बसों का बोलबाला था। लेकिन इसमें यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। जिसके कारण यात्री निजी बसों की ओर रूख कर रही थी। लेकिन इसके बाद शिवशाही बसों ने दस्तक दी। इन बसों में यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद देखने मिला। लेकिन कोराेना में बहुत ज्यादा समय तक बसों को नहीं चलाने से अधिकतम बसें खराब हो गई। वर्तमान स्थिति में नागपुर मंडल के पास 450 ही बसें उपलब्ध है। जबकि कोरोना से पहले 5 सौ से ज्यादा बसें थी। ऐसे में यात्रियों को बसों का टोटा सहना पड़ रहा था। जिससे नई बसों की मांग होने लगी। राज्य में महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल को कुल 5 हजार 10 नई ई बसों की घोषणा वर्षों पहले की थी। जिसमें बसों को चरणबध्द तरीके से देना शुरू कर दिया है। इसमें नागपुर विभाग की झोली में कुल 25 ई बसें आई है। जो कि इमामवाड़ा डिपो को मिली है। बुधवार को इन्हीं में से 2 बसों को शुरू कर ई बसों का उद्घाटन किया गया है।

7 को मिली आरटीओ की पासिंग : दिल्ली से लाई कुल 25 बसों में से अभी तक केवल 7 बसों को ही पासिंग मिल सकी है। ऐसे मे 8 दिन से इन बसों को पासिंग की जद्दोजहद में लगे रहने के बाद आरटीओ से बस पासिग की प्रक्रिया धीमी गति से क्यों की जा रही है। इस ओर हर किसी का ध्यान लगा है।

इस दिशा में चलाई जाएगी इन बसों को : नागपुर से जलालखेडा, लाखनी, सावनेर, रामटेक, वर्धा, हिंगणघाट की ओर नियमित यह बसें चलाई जानेवाली है।

यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सुविधा : पूरी तरह से एसी रहनेवाली इन बसों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा यात्रियों को हर सीट पर मिलनेवाली है। जिसके कारण सफर के दौरान यात्रियों का मोबाइल स्वीच ऑफ नहीं होगा। क्योकि अक्सर सफर के दौरान ऐसा होता है। इसके अलावा 9 मीटर की इस बस में 35 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रखी गई है। इसके अलावा बस के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिससे यात्रियों की गतिविधियों रिकॉर्ड होती रहेगी। इससे अपराधिक घटनाओं का भी रिकॉर्ड रहेगा।

कैसे रहेगा किराया : ई बसों का किराया शिवशाही की तरह ही रहनेवाला है। नागपुर से जलालखेडा के लिए 180, काटोल के लिए 130, वर्धा केलिए 170, हिंगणघाट के लिए 170, सावनेर के लिए 90, रामटेक के लिए 105, लाखनी के लिए 195, भंडारा के लिए 145 व जाम के लिए 145 रुपये रहेगा।


Created On :   14 Aug 2024 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story