- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- परभनी
- /
- शक्तिपीठ महामार्ग का किसानों में...
Parbhani News: शक्तिपीठ महामार्ग का किसानों में आक्रोश, पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा - महामार्ग तुरंत करें रद्द

- नागपुर-गोवा तक शक्तिपीठ महामार्ग का विरोध
- मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र के किसान जमकर विरोध कर रहे हैं
Parbhani News. महाराष्ट्र सरकार के प्रस्तावित नागपुर-गोवा तक शक्तिपीठ महामार्ग का मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र के किसान जमकर विरोध कर रहे हैं। जो विरोध अब तीव्र होता दिख रहा है। ऐसे में पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि प्रस्तावित महामार्ग तुरंत रद्द किया जाए। राज्य सरकार को यह महामार्ग तुरंत रद्द करना चाहिए, स्वाभिमानी किसान संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी गुरुवार, 10 अप्रैल को सावली विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार परिषद में बोल रहे थे। इस अवसर पर जिला प्रमुख किशोर ढगे भी उपस्थित थे।
आगे बोलते हुए शेट्टी ने कहा, कि शक्तिपीठ महामार्ग के लिए किसानों की हजारों हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि ली जाएगी, जो कि गैर-कृषि भूमि में परिवर्तित हो जाएगी। इसलिए इस अनावश्यक महामार्ग को तुरंत रद्द करने की मांग उन्होंने की। इसके साथ ही कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे लगातार किसान विरोधी भूमिका अपना रहे हैं, इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए, ऐसी मांग भी शेट्टी ने की।
Created On :   10 April 2025 6:57 PM IST