- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अंतरराज्यीय देह व्यापार अड्डे पर...
Nagpur News: अंतरराज्यीय देह व्यापार अड्डे पर छापा, दंपति गिरफ्तार

Nagpur News अंतरराज्यीय स्तर पर फैले दंपति के देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर उनके कब्जे से पीड़िता के तौर पर एक महिला को मुक्त कराया। नंदनवन थाने में दंपति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया।
खरबी चौक के विशाखा अपार्टमेंट में अड्डा : खरबी चौक में विशाखा अपार्टमेंट निवासी आरोपी दंपति गोविंद काेमल भार्गव (32) और पूजा उर्फ जानवी गोविंद भार्गव (32) है। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को गुप्त जानकारी िमली कि, भार्गव दंपति देह व्यापार का अड्डा चलाते हैं। इसकी पुष्टि करने के के लिए गत कुछ दिनों से पुलिस अपार्टमेंट में उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। संदिग्ध गतिविधियां होने पर बुधवार को रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने अपार्टमेंट को घेर लिया और कार्रवाई को अंजाम दिया। तय योजना के अनुसार पंटर को अड्डे पर भेजा गया और दंपति को रंगेहाथ पकड़ा गया। उनके चंगुल से पीड़िता के तैार पर महिला को मुक्त कराया। पूछताछ में पूजा ने बताया कि, 4-5 साल से वह धंधे में है। वह बाहरी राज्यों की कुछ लड़कियों को नागपुर बुलाती थी।
ग्राहको के मोबाइल पर भेजती थी फोटो व रेट:भार्गव दंपति के अड्डे पर आने वाले ग्राहकों की सूची पुलिस के हाथ लगी है। पूजा ने बताया कि, लडकियों के फोटो व रेट वह ग्राहकों के मोबाइल पर भेजती थी। पसंद करने पर वह लडकियों को बुला लेती थी। लंबे समय से जारी इस काम के बावजूद वह पहली बार पुलिस के हाथ लगी है। पूजा का पति कैटरिंग का काम करता है। दंपति के कब्जे से 3 मोबाइल, 4 हजार रुपए नकद, ऐसा कुल 39 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। आरोपियों को नंदनवन थाने के हवाले कर दिया गया। गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश िकया गया। कार्रवाई निरीक्षक कविता इसारकर, सचिन बढिये, प्रकाश माथनकर, लक्ष्मण चौरे आदि ने की।
Created On :   11 April 2025 12:32 PM IST