वारदात: जान से मारने की धमकी देेकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी देेकर रेप, आरोपी गिरफ्तार
  • जान से मारने की धमकी दी
  • डरा धमका किया रेप
  • शिकंजे में आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. घर में अकेली पाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इस बीच आरोपी कपिल मोरेश्वर सोनटक्के (31) नागोबा खैरी, नवेगांव ईसापुर, उमरेड निवासी ने घर के पिछले दरवाजे से भीतर प्रवेश किया और पीड़िता का मुंह दबा दिया। वहीं शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर कुही पुलिस स्टेशन में भादंवि की धारा 376, 448, 506 व विभिन्न सहधारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच उमरेड विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजा पवार कर रहे हैं।

Created On :   5 Nov 2023 2:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story