- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मामूली विवाद में हाथापाई, वकील पर...
Nagpur News: मामूली विवाद में हाथापाई, वकील पर थाने में केस दर्ज

- वकील ने भी पुलिस अधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाया
- पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया
Nagpur News मामूली कारण को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। मामला पुलिस थाने तक पहुचा। एक वकील पर अपराध दर्ज किया गया है। वकील ने भी पुलिस अधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाया है।
दोनों पक्षों पर मामला दर्ज : घटना जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र राणा एक्सॉटिका अपार्टमेंट में हुई। वकील का नाम एड. नितेश समुंद्रे (उम्र 42) है। उनकी शिकायत के अनुसार, कडबी चौक स्थित जैक एंड जिल रेस्टोरेंट के मालिक जगदीश पारवानी (उम्र 42) और उनके साथी आरोपी हैं। घटना 6 अप्रैल को हुई। संबंधित अपार्टमेंट में रहने वाले मयूर नामक व्यक्ति की कार को किसी ने टक्कर मारी थी। उन्होंने इसकी जानकारी समुंद्रे को दी। समुंद्रे के अनुसार, सीसीटीवी में यह नुकसान पारवानी द्वारा किया गया दिखा। अगले दिन यह फुटेज डिलीट हो गया था। इस बात को लेकर 7 अप्रैल की रात 10 बजे पार्किंग में विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। पारवानी और समुंद्रे दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।
वकील ने सह आयुक्त को सौंपा निवेदन | इस बीच, एड. नितेश समुंद्रे ने पुलिस सह आयुक्त निसार तांबोली से मुलाकात कर उन्हें एक निवेदन सौंपा। उनके अनुसार, पुलिस उपनिरीक्षक सचिन खुटवड ने उनके साथ मारपीट की। वहीं खुटवड की शिकायत के अनुसार, समुंद्रे और उनके साथियों ने थाने में हंगामा किया। निवेदन सौंपते हुए एड. समुंद्रे के साथ महाराष्ट्र एंड गोवा बार काउंसिल के सदस्य एड. आसिफ कुरैशी, एड. अनिल गोवारदिपे, एड. पारिजात पांडे, नागपुर जिला वकील संघ के अध्यक्ष एड. रोशन बागडे, पूर्व अध्यक्ष एड. कमल सतुजा, एड. उदय डबले समेत अन्य वकील मौजूद थे।
Created On :   10 April 2025 4:45 PM IST