- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- राजे बख्त बुलंद शाह की समाधि स्थल...
विधानसभा: राजे बख्त बुलंद शाह की समाधि स्थल को होगा नवीनीकरण

- समाधि स्थल का नवीनीकरण
- राजे बख्त बुलंद शाह की समाधि
- हो रही उपेक्षा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। राजे बख्त बुलंद शाह के समाधि स्थल का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए योजना प्रारुप तैयार करने के निर्देश नागपुर सुधार प्रन्यास को दिया गया है। मंत्री उदय सामंत ने विधानसभा में जानकारी दी। सदस्य देवराव होली की ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब में मंत्री सामंत ने कहा कि राजे बख्त बुलंद शाह के सम्मान में राजघाट परिसर में सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक समाज भवन तैयार करने के संबंध में अधिक जानकारी लेकर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
हो रही उपेक्षा
सदस्य होली ने कहा कि नागपुर को बसानेवाले राजे बख्त बुलंद शाह की उपेक्ष हो रही है। राजे को सम्मान देने के लिए नासुप्र से 22 एकड़ जमीन की मांग की गई। उसमें 3.36 एकड़ जमीन पर राजघाट सौंदर्यीकरण का निवेदन किया गया। विधानभवन के सामने ही बख्त बुलंद शाह की प्रतिमा है। लेकिन विधानमंडल के अधिवेशन के समय प्रतिमा पर पुष्पअर्पण भी नहीं किया जाता है। गोंडियन सांस्कृतिक समाज भवन निर्माण करने की आवश्यकता है। सदस्य संजय उइके भी चर्चा में शामिल हुए।
Created On :   15 Dec 2023 6:55 PM IST