अपूरणीय क्षति: श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के प्रणेता रामकृष्ण पोद्दार नहीं रहे

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के प्रणेता रामकृष्ण पोद्दार नहीं रहे
  • 1966 में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की नींव रखी
  • हर साल निकलती है राम जन्मोत्सव शोभायात्रा
  • नागपुर के सामाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर | नागपुर की शान विश्व प्रसिद्ध श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के प्रणेता व पोद्दारेश्वर राम मंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी रामकृष्ण अमोलचंद पोद्दार का मंगलवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रामा निवास, मसोबा लेन, बजेरिया निवासी श्री पोद्दार का अंतिम संस्कार मोक्षधाम घाट पर किया गया।

राम जन्मोत्सव को लोकोत्सव का रूप दिया : श्री पोद्दार ने नागपुर में सन 1966 में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की नींव रखी। हर साल रामनवमी पर प्रभु श्रीराम जी की शोभायात्रा के माध्यम से राम जन्मोत्सव को उन्होंने लोकोत्सव का रूप दिया। समर्पित राम भक्त होने से साथ ही उनका नागपुर के सामाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है।

उल्लेखनीय योगदान : मंदिर द्वारा संचालित पोद्दार धर्मशाला, नि:शुल्क वाचनालय एवं ग्रंथालय, आरोग्य शिविर व धमार्थ दवाखाना संचालित किया जाता है। प्रतिवर्ष जनवरी माह में मानस प्रवचन, महायज्ञ, श्रीमद भागवत पारायण, श्री रामचरित्र मानस पर प्रवचन का आयोजन करते थे। खास बात यह कि इनके प्रयासों से हरिद्वार द्वारा संचालित रामायण की परीक्षाएं मंदिर में हर वर्ष होती हैं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Created On :   14 Aug 2024 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story