दहशत: लेन-देन में हुआ विवाद, जिम संचालक ने तान दी रिवाल्वर , मची अफरा-तफरी

लेन-देन में हुआ विवाद, जिम संचालक ने तान दी रिवाल्वर , मची अफरा-तफरी
  • जिम स्थानांतरित करने पर बढ़ा विवाद
  • कार से ले गया शहर से दूर
  • जान बचाकर भागने लगा तो की फाइरिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मतगणना की पूर्व संध्या पर कड़े बंदोबस्त के बीच शहर में गोली चलने की घटना हुई, जिससे दहशत व अफरा-तफरी का माहौल रहा। देर रात तक कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी थी। घटना को लेकर संबंधित अधिकारी भी कुछ भी बोलने से कतराते रहे। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होना बाकी था।

पहले पिस्टल की नोंक पर युवक को किया अगवा : प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार अवधूत नगर निवासी महेश उर्फ गुरु माथने (32) का जिम है। उसकी जिम स्थानांतरित करने की बातचीत पार्टनर से चल रही थी। इस बीच अतुल ढोक नामक व्यक्ति को जिम बेचने का दो सप्ताह पहले एग्रीमेंट हुआ था। उसे लेकर कुछ लेन-देन भी होने की खबर है, इसको लेकर विवाद जारी था। सोमवार को दोपहर में महेश ने अतुल को फोन किया अौर सक्करदरा क्षेत्र के तिरंगा चौक में मिलने बुलाया।

जान बचाकर भागा, फायर झोंक दिए : तिरंगा चौक से अतुल से कोई जमीन दिखाने का बहाने उसे नरसाला रोड पर विहिरगांव ले जाया गया। इस बीच संदेह होने से अतुल ने कार से उतने का प्रयास िकया, तो महेश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल कर अगवा कर लिया। उसके साथ में संकेत फुगेवार नामक मित्र भी था। अतुल पर पिस्टल तानते ही संकेत सकते में आ गया। इस बीच मौका पाकर अतुल कार से उतरकर जान बचाकर भाग निकला। महेश ने उसका पीछा किया और दो फायर झौंक किए, लेकिन वह बच गया। भागते समय गिरने से अतुल को मामूली रूप से चोटिल हो गया है। घटना का पता चलते ही क्राइम ब्रांच के निरीक्षक टाले, सहायक निरीक्षक जायेभाये और हुड़केश्वर थाने के निरीक्षक देशमाने आदि सदल-बल मौके पर पहुंचे थे।


Created On :   4 Jun 2024 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story