- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अंतत: पिंजरे में कैद हुआ कोराड़ी...
Nagpur News: अंतत: पिंजरे में कैद हुआ कोराड़ी क्षेत्र में घूमने वाला तेंदुआ , 5 माह से दहशत में थे क्षेत्र के लोग
![अंतत: पिंजरे में कैद हुआ कोराड़ी क्षेत्र में घूमने वाला तेंदुआ , 5 माह से दहशत में थे क्षेत्र के लोग अंतत: पिंजरे में कैद हुआ कोराड़ी क्षेत्र में घूमने वाला तेंदुआ , 5 माह से दहशत में थे क्षेत्र के लोग](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2024/12/07/1384021-6koradi-photo-1.webp)
- कोराडी पॉवर प्लांट के मुख्य अभियंता तथा सुरक्षा विभाग की सहायता से पकड़ा
- कोराडी-महादुला क्षेत्र में गत 5 माह से तेंदुए की चहलकदमी से थी दहशत
Nagpur News रिहायशी इलाकों में आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद कर लिया गया है। कोराडी महादुला क्षेत्र के पॉवर प्लांट, दूरध्वनि केंद्र, ग्रीन लीवरेज सिटी, बिजली घर आवास काॅलोनी आदि इलाकों में इसकी दहशत थी। कोराडी पॉवर प्लांट के मुख्य अभियंता तथा सुरक्षा विभाग की सहायता से वन विभाग ने बकरी का शिकार करते समय पकड़ा है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
बकरी का शिकार करने पहुंचा था : कोराडी-महादुला क्षेत्र में गत 5 माह से तेंदुए की चहलकदमी व श्वानों के शिकार की घटना से लोगों में दहशत का माहौल था। तेंदुए के खौफ से लोग रात के समय क्षेत्र में घूम नहीं पा रहे थे। क्षेत्र के लोगों द्वारा वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की गई थी। पॉवर प्लांट के मुख्य अभियंता विलास मोटघरे के मार्गदर्शन व सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र राठोड़, सिक्योरिटी ऑफिसर उमरकर के प्रयासों से कोराडी बिजली घर आवास काॅलोनी स्थित सी टाइप के समीप गुरुवार की रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में बकरी रखी गई थी। रात करीब 10.30 बजे बकरी का शिकार करने के चक्कर में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
नहीं मिला प्रतिसाद : तेंदुए की स्वास्थ्य जांच तथा उसे कहां भेजा गया, इस संदर्भ में जानकारी लेने के लिए वन विभाग की आरएफओ सारिका वैरागड़े से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिसाद नहीं दिया।
Created On :   7 Dec 2024 11:10 AM IST