Nagpur News: प्रबंधक ने खुद की कंपनियों को बेच डाली लाखों की बैटरियां, संचालक को लगा चूना

प्रबंधक ने खुद की कंपनियों को बेच डाली लाखों की बैटरियां, संचालक को लगा चूना
  • कंपनी संचालक से 15.32 लाख की धोखाधड़ी
  • प्रबंधक ने खुद की कंपनियों को बेच डाली बैटरियां
  • संचालक को चूना लगा दिया

Nagpur News : कंपनी प्रबंधक ने खुद की ही कई कंपनियों को लाखों रुपए की बैटरियां दीं। वाकया उजागर होने से आरोपी प्रबंधक के खिलाफ धंतोली थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी होना बाकी है। रामदासपेठ निवासी नवरतन बलगट (42) की कांग्रेस नगर में सिद्ध बैटरीज नामक कंपनी है। कंपनी की शाखा भंडारा में भी है। वहां काम संभालने के लिए नवरतन ने बतौर प्रबंधक पुरुषोत्तम काशीनाथ बाेरकर (36), क्रांति वार्ड भंडारा निवासी को नियुक्त किया था। हालांकि पुरुषोत्तम की खुद की तीन कंपनियां हैं, लेकिन उसने इसकी जानकारी नवरतन को नहीं दी थी। 1 जनवरी 2018 से 30 मार्च 2024 के बीच आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग कर 15 लाख 32 हजार 849 रुपए बैटरियां खुद की ही कंपनी को बेच दीं, लेकिन रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं की। रकम के बारे में पूछने पर वह हर बार टालमटोल करता रहा। इसे लेकर नवरतन और पुरुषोत्तम के बीच कई बार विवाद भी हुआ।

जल्द गिरफ्तार करने का दावा

अंतत: मामला थाने पहुंचा और प्रारंभिक जांच-पड़ताल में सिद्ध कंपनी में हुए घोटाले के लिए पुरुषोत्तम को जिम्मेदार माना जा रहा है, इसलिए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Created On :   19 Sept 2024 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story