Nagpur News: मार्च के पहले सप्ताह से सिमट जाएगी मुुंबई की दूरी, समृद्धि महामार्ग काम लगभग पूरा

मार्च के पहले सप्ताह से सिमट जाएगी मुुंबई की दूरी, समृद्धि महामार्ग काम लगभग पूरा
  • काम लगभग पूरा, हरी झंडी शीघ्र, अधिसूचना कभी भी
  • अब तक पूरे हुए तीन चरणों पर एक नजर

Nagpur News. नागपुर से मुंबई समृद्धि महामार्ग का काम लगभग पूरा होने का दावा एमएसआरडीसी की तरफ से किया गया है। कुल 701 किमी में से 625 किमी का काम पहले ही पूरा हो चुका है। नागपुर से भरवीर तक वाहन दौड़ रहे हैं। शेष 76 किमी सड़क पर मार्च के पहले सप्ताह से वाहनों का दौड़ना शुरू हो सकता है। इससे नागपुर से मुंबई की दूरी कम हो जाएगी। इस संंबंध में शीघ्र ही अधिसूचना जारी हो सकती है। एक्सप्रेस-वे पर जानवरों को रोड क्रॉस करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

फलक लगाने का काम जारी

हिंदू हृदय सम्राट स्व. बालासाहब ठाकरे समृद्धि महामार्ग को देश के सबसे हाई-टेक-एक्सप्रेस-वे के रूप में जाना जाता है। इस महामार्ग पर अब तक तीन चरणों का काम पूरा हो चुका है। अंतिम चरण में इगतपुरी से भिवंडी (ठाणे) तक का काम लगभग पूरा हो चुका है। समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाले मुंबई-बडोदरा राष्ट्रीय महामार्ग के 4.8 किमी का काम भी लगभग पूरा करने का दावा एमएसआरडीसी की तरफ से किया गया है। दिशा दर्शक व यातायात नियमों संबंधी फलक लगाने का काम चल रहा है।

अब तक पूरे हुए तीन चरणों पर एक नजर

समृद्धि महामार्ग के पहले चरण में 520 किमी क्षेत्र (नागपुर से शिर्डी) तक 11 दिसंबर 2022 को आरंभ किया गया। दूसरे चरण में 80 किमी क्षेत्र (शिर्डी से भरवीर फाटा) तक 26 मई 2023 और तीसरे चरण में 25 किमी (भरवीर से इगतपूरी) को आरंभ किया गया है।

701 किमी की लंबाई में से 625 किमी तक वाहन दौड़ रहे हैं। समृद्धि महामार्ग बनाने के लिए लिए 55,392 करोड़ का बजट था। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत बढ़कर 65 हजार करोड़ हो गई है।

{सड़क सुरक्षा के लिहाज से एक्सप्रेस वे पर इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया गया है, ताकि वाहनों की स्पीड, लेन और यातायात नियमों की निगरानी रखी जा सके।


Created On :   24 Feb 2025 7:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story