- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रोजाना 16 लाख यात्रियों को भोजन...
New Delhi News: रोजाना 16 लाख यात्रियों को भोजन परोसती है भारतीय रेल, देश भर में हैं कुल 717 बेस किचन

- देश भर में हैं कुल 717 बेस किचन
- खानपान का भी भरपूर ख्याल
New Delhi News. भारतीय रेल यात्रियों को सुगमता से उनकी मंजिल तक पहुंचाने के साथ ही उनके खानपान का भी भरपूर ख्याल रखती है। भारतीय रेलवे रोजाना 16 लाख यात्रियों को भोजन परोसती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय जाधव और ओमप्रकाश निंबालकर के पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन औसतन 16 लाख यात्रियों को भोजन परोसा जाता है। भारतीय रेल का प्रयास है कि यात्रियों को इतनी बड़ी मात्रा में भोजन की सुचारू और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में सुधार लाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने 2023 में एक वाणिज्यिक परिपत्र के जरिए निर्देश जारी किए थे। इसके तहत रेलगाड़ियों में केवल निर्दिष्ट बेस किचनों से भोजन की आपूर्ति करना, सेवा स्थानों के साथ रेलगाड़ियों की मैपिंग और बेस किचन शुरू करने के लिए चिह्नित स्थानों के साथ रेलगाड़ियों के मार्गवार क्लस्टर बनाने, और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती का प्रावधान किया गया है।
देश भर में हैं कुल 717 बेस किचन
रेल मंत्री ने बताया कि निर्धारित बेस किचन रेलगाड़ियों को भोजन की आपूर्ति करने का एकल बिंदु स्त्रोत है। ये बेस किचन मानकीकृत रसोई उपकरणों से सुसज्जित हैं। ये उच्च गुणवत्ता वाली कच्ची सामग्री, पैकेजिंग सामग्री और उचित वस्तु-सूची प्रबंधन का स्त्रोत सुनिश्चित करते हैं। 15 मार्च 2025 की स्थिति के अनुसार देश भर में कुल 717 बेस किचन स्थापित किए गए हैं।
Created On :   26 March 2025 7:30 PM IST