- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भाजपा करे करार का पालन,मंत्रिमंडल...
मांग: भाजपा करे करार का पालन,मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद व विधानपरिषद में दें जगह

- आरपीआई ने की मांग
- शिर्डी की सीट निश्चित रूप से जीतने का किया दावा
- केंद्र में कैबिनेट पद चाहिए था, लेकिन राज्यमंत्री पद ही मिला
डिजिटल डेस्क, नागपुर। आरपीआई आठवले गुट के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख भूपेश थूलकर ने कहा कि भाजपा के साथ युति करते समय तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ करार हुआ था। इस अनुसार सत्ता में 10 प्रतिशत हिस्सा देना तय हुआ था। करार पर फडणवीस और मेरे हस्ताक्षर हैं। लेकिन पिछले दस साल में करार अनुसार सत्ता में हिस्सा नहीं मिला है। अब होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में एक मंत्री पद और एक विधानपरिषद की जगह दी जाए।
...तो हम शिर्डी की सीट निश्चित रूप से जीतते : रविभवन में आयोजित पत्र-परिषद में भूपेश थूलकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग थी कि शिर्डी और सोलापुर लोकसभा की जगह आरपीआई को मिले। कम से कम शिर्डी की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले को दें। किन्तु वह नहीं दी गई। वह दी जाती तो हम शिर्डी की सीट निश्चित रूप से जीतते। अन्य जगहों पर भी उसका असर हुआ था।
सत्ता में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी दें : केंद्र में कैबिनेट पद चाहिए था, लेकिन राज्यमंत्री पद ही मिला। भाजपा 2014 में हुए करार का पालन कर सत्ता में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी दें। एक मंत्री पद और विधानपरिषद की एक जगह पूर्व विदर्भ के कोटे से दें। इसी तरह विविध समिति व महामंडल पर भी नियुक्ति देनी चाहिए। विदेशी स्कॉलरशिप बाबत लादी गई शर्त रद्द की जाए। इसी तरह समाज कल्याण की निधि अन्य हस्तांतरित न करने की भी मांग की। इस अवसर पर पूर्व विदर्भ विभाग के अध्यक्ष शिर्डी की सीट निश्चित रूप से जीतते।जय आगलावे, शहर अध्यक्ष विनोद थूल, सतीश तांबे, सौरभ थूलकर, डॉ. मनोज मेश्राम आदि उपस्थित थे।
आठवले का जाहिर सत्कार : पूर्व विदर्भ विभाग के अध्यक्ष विजय आगलावे ने कहा कि 20 जुलाई को देशपांडे सभागृह में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले का जाहिर सत्कार किया जाएगा।
अमृतराव गजभिये होंगे आघाड़ी के नए अध्यक्ष : संयुक्त रिपब्लिकन आघाड़ी के बैनर तले रविभवन में रिपब्लिकन पार्टी के सभी घटक दलों की बैठक हुई। बैठक में आम-सहमति से भूपेश थूलकर को संयुक्त रिपब्लिकन आघाड़ी के अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में सभी घटक पक्षों के संगठन और पदाधिकारियों ने बहुमत से अमृतराव गजभिये को अध्यक्ष नियुक्त किया और प्रस्ताव को सहमति दी। बैठक में भूपेश थूलकर उपस्थित नहीं थे। थूलकर फिलहाल आरपीआई आठवले गुट के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
Created On :   26 Jun 2024 3:45 PM IST